रामगढ़ : डीटीओ ने पटेल चौक में चलाया दोपहिया वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों को दी चेतावनी

Ramgarh News: रामगढ़ के पटेल चौक पर डीटीओ राजेश एक्का ने सड़क सुरक्षा को लेकर दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान हेलमेट, दस्तावेज और यातायात नियमों की जांच की गई और बिना हेलमेट चालकों को चेतावनी देकर नियमों के पालन की अपील की गई.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: रामगढ़ : उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शनिवार को पटेल चौक पर विशेष दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने किया. 

हेलमेट, दस्तावेज और यातायात नियमों की हुई जांच 

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट उपयोग, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई. बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को चेतावनी देते हुए भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने का निर्देश दिया गया. 

हेलमेट जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन : डीटीओ 

जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी अनिवार्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है. सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से बचाव के लिए हेलमेट का नियमित उपयोग अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की. 

मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की दी सलाह 

अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी गई. मौके पर मोटरयान निरीक्षक मोनू मृणाल, रोड सेफ्टी आईटी असिस्टेंट विकास कुमार, विपुल उरांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. 

आगे भी जारी रहेगा अभियान

जिला प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी चलाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >