रामगढ़: उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित, समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश

Ramgarh News: रामगढ़ समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. पेंशन, जलापूर्ति, भूमि सीमांकन और विकास योजनाओं से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को त्वरित जांच कर निर्धारित समय सीमा में निष्पादन का निर्देश दिया.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. 

आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं 

जनता दरबार में उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना. इस दौरान पेंशन, सुचारू जलापूर्ति, भूमि सीमांकन (दखल दिहानी), विभिन्न विकास कार्यों एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. 

समय सीमा के भीतर निष्पादन का निर्देश 

प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. 

पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाने पर जोर 

उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान कर पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें: गुमला के कामडारा अस्पताल से गायब थीं डॉक्टर, इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >