रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुसाध मुहल्ला में घर में चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में दुसाध मुहल्ला निवासी विकास पासवान ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन में बताया गया है कि 30 मई की सुबह करीब तीन बजे उनके घर में सामान गिरने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर उनका छोटा भाई कमरे से बाहर निकला तो दो लोगों को घर से भागते हुए देखा.
एक आरोपी को मौके पर पकड़ा गया
शोर मचाने पर एक आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति छत से कूदकर फरार हो गया. पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गोलपार तिरंगा चौक निवासी गोलू कुरैशीबताया. घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई.
मोबाइल और नकद रुपये चोरी होने का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के बाद घर की जांच करने पर उनके छोटे भाई का मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये नकद गायब मिले. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पूछताछ जारी
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई है. मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर
यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित
