रामगढ़ कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में संगठन सशक्तीकरण पर जोर

रामगढ़ कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में संगठन सशक्तीकरण पर जोर

रामगढ़.जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक लॉ मेरिटल होटल में शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह विधायक ममता देवी ने की. बैठक में हजारीबाग लोकसभा प्रभारी विधायक राजेश कच्छप, राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, रामगढ़ जिला प्रभारी शिव कुमार भगत, इंचार्ज राजीव रंजन, इंचार्ज नवीन कुमार, इंचार्ज रेणु कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा व उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी है.

संगठन सशक्तीकरण व एसएआर अभियान को घर-घर पहुंचाने पर जोर

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक व जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने को लेकर चर्चा की गयी. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. एसएआर अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देने तथा इसे प्राथमिकता के साथ गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, जाकिर अख्तर, दिनेश मुंडा, राजेंद्र महतो, बसंत कुमार महतो, मनोज ने अपने विचार रखे.

संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की अपील

बैठक में संगठनात्मक विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. दुलमी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र करमाली तथा रामगढ़ ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भरत महतो को मनोनीत करने की घोषणा की गयी. पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी. मौके पर बलजीत सिंह बेदी, सीपी संतन, पंकज तिवारी, राजकुमार यादव, धर्मराज, बजरंग महतो, सागर महतो, जकाउल्लाह, रंजिता करमाली, खगेंद्र साव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >