रामगढ़: सिरका एमपी वन स्कूल निवासी मानो देवी ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अपने देवर समेत दो लोगों पर पति के साथ मारपीट करने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आवेदन में मानो देवी ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी शराब के नशे में उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने लगे. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी.
आरोप है कि मारपीट के दौरान लाठी से पति के दोनों पैरों पर वार किया गया, जिससे उन्हें चोट लगी. घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
यह भी पढें: रामगढ़: कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, नशे से तौबा का संकल्प; पतरातू में मनाया गया दिव्य रक्षाबंधन
