पतरातू, रामगढ़: दुर्गा पूजा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को शाह कॉलोनी पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता मनोज भगत ने की. बैठक में सर्वसम्मति से गोविंद शर्मा को अध्यक्ष, देवानंद मिश्रा व संजय सिंह को उपाध्यक्ष, राजकुमार को सचिव तथा सतीश कुमार सिंह, विनोद पांडेय, विकास कुमार गुप्ता व प्रभात रंजन को उपसचिव बनाया गया. मनोज भगत व कश्मीरा सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.
पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी मुकेश सिंह व मनोज कुमार, मीडिया व्यवस्था राजेश सिंह व विशाल, पंडाल व्यवस्था सूरज नायक, तिलक कुमार व संजय कुमार तथा प्रसाद व्यवस्था अंशु कुमार व विशाल कुमार को सौंपी गयी.
बैठक में पंडाल निर्माण, प्रसाद वितरण और सूचना प्रसारण समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई. सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा आपसी सहयोग से पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर सहमति जतायी.
