रक्षाबंधन पर छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र, प्रतियोगिताओं में दिखायी प्रतिभा

गिद्दी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया. छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और शिक्षकों को राखी बांधी.

गिद्दी. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिद्दी बस्ती में गुरुवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई.

छात्राओं ने शिक्षकों व सहपाठियों को बांधा रक्षा-सूत्र

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने शिक्षकों व सहपाठियों को रक्षा-सूत्र बांधकर आरती उतारी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

राखी, मिठाई और मेहंदी प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

समारोह के दौरान छात्राओं के लिए 10-10 के समूहों में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. राखी बनाओ प्रतियोगिता में आठ ग्रुप, मिठाई बनाओ में सात ग्रुप तथा मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में 15 ग्रुपों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूह पुरस्कृत

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य रविंद्र कुमार मिश्रा ने रक्षाबंधन के पौराणिक, सांस्कृतिक महत्व और सामाजिक समरसता पर विचार व्यक्त किये. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >