भारत स्वाभिमान ने राज्यपाल को सौंपा आमंत्रण पत्र

भारत स्वाभिमान ने राज्यपाल को सौंपा आमंत्रण पत्र

रामगढ़. भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति प्रदेश के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवाल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य प्रभारी राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय ने किया. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया. इसके बाद आमंत्रण पत्र सौंपा. राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय ने बताया कि 20 मार्च को भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति का महासम्मेलन रजरप्पा के सीसीएल मैदान में होगा. इसमें पूरे राज्य से 3000 हजार से अधिक प्रतिनिधि व देश के अलग राज्य से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे. महासम्मेलन में योग गुरु स्वामी रामदेव सभी का मार्गदर्शन करेंगे. राज्यपाल ने पतंजलि परिवार के लोगों को शुभकामना दी. कहा कि आपलोगों के नेतृत्व में योग का अलख गांव-गांव में जगाया जा रहा है. मौके पर अमित कुमार, करम कोइरी, सतीश साहू शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >