मुंबई के मुख्य एवं झारखंड के न्यायाधीश ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा

मुंबई के मुख्य एवं झारखंड के न्यायाधीश ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा

रजरप्पा. रजरप्पा में शनिवार को देश के दो वरिष्ठ न्यायाधीशों का आगमन हुआ. मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर तथा झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेश शंकर रजरप्पा मंदिर पहुंचे. मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना कर मत्था टेका. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. न्यायाधीशों ने मां छिन्नमस्तिके से राज्य और देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर के पुजारी सोनू पंडा और स्वरूप पंडा ने दोनों न्यायाधीशों को पूजा करायी. पूजा के बाद दोनों न्यायाधीशों ने मंदिर के पुजारियों एवं अधिकारियों से यहां की ऐतिहासिकता और पौराणिक महत्ता के बारे में जानकारी ली. न्यायाधीशों के आगमन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही. मौके पर सिविल कोर्ट के एसीजीएम संदीप कुमार बरतम, अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा सिंह, चितरपुर सीओ दीपक मिंज, गोला बीडीओ सुधा वर्मा, गोला सीओ सीताराम महतो, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, डालसा के जिला सचिव अनिल कुमार, अधिवक्ता डॉ राजेंद्र कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >