रजरप्पा मंदिर के 254 दुकानदारों को फिर से बसायें : विहिप

रजरप्पा मंदिर के 254 दुकानदारों को फिर से बसायें : विहिप

विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों की बैठक रामगढ़. विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में विहिप प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज मंगलम, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, जिला मंत्री छोटू वर्मा मौजूद थे. बैठक में मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा के अवैध दुकानदारों के हटाने के मामले पर चर्चा की गयी. विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर परिसर से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों को प्रशासन के सामने रखा. बताया गया कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 254 दुकानों को हटाया गया. इस कार्रवाई के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. हिंदू परिषद, रामगढ़ ने इन सभी 254 दुकानदारों का जल्द से जल्द पुनर्वास करने की मांग प्रशासन से की है. विहिप ने प्रशासन से पार्किंग की समुचित व स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की भी मांग की है. इसके अलावा मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा में देशभर से आनेवाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था करने, मंदिर क्षेत्र में सरकारी धर्मशाला या आवासीय भवन निर्माण की मांग की है. विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि यह केवल मांग नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की मूलभूत जरूरत है. बैठक में विनय शर्मा, विरजू गोयनका आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >