..तकनीकी खराबी से रेल यात्री हुए परेशान

हावड़ा से जबलपुर जानेवाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस के एक एसी कोच की एसी में तकनीकी खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

बरकाकाना. हावड़ा से जबलपुर जानेवाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस के एक एसी कोच की एसी में तकनीकी खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने हो रही परेशानी को लेकर रेल मदद पर ट्वीट भी किया. रेल यात्री दीपायन मुखर्जी ने बताया कि रविवार दोपहर 01:10 बजे शक्तिपुंज एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा से जबलपुर के लिए रवाना हुई. इस दौरान एसी कोच B-3 के एसी में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी होने लगी. इसे लेकर टीटीई से शिकायत की गयी. ट्रेन के चंद्रपूरा स्टेशन पहुंचने पर टेक्नीशियन की टीम के द्वारा मरम्मत का कार्य किया गया उसके बाद भी ऐसी सुचारू रूप से रेल यात्रा को ठंडक नहीं पहुंचा रही थी जिससे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >