रामगढ़ में किसान-मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, दो घंटे सुभाष चौक पर यातायात बाधित

रामगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों ने सात सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, श्रम कोड वापस लेने और महंगाई पर रोक लगाने की उठाई मांग।

रामगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा व संयुक्त मजदूर संगठनों के आह्वान पर सोमवार को रास्ता रोको, रेल रोको व जेल भरो आंदोलन के तहत सुभाष चौक पर दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. कार्यक्रम में किसान, मजदूर, छात्र व पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की. झंडा चौक स्थित भाकपा कार्यालय से प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया.

लाल झंडे व बैनर के साथ कार्यकर्ता नारे लगाते हुए शहर का भ्रमण कर भाकपा-माले कार्यालय पहुंचे. वहां से जिला सचिव हीरा गोप के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा व अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त बैनर तले सैकड़ों लोग मार्च करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और यातायात बाधित किया.

सुभाष चौक पर सभा में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी. प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत कार्यक्रम किया गया.

प्रदर्शनकारियों ने चारों श्रम कोड वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये करने, मनरेगा में 300 दिन काम व 700 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी, भूमि बैंक नीति रद्द करने, छात्र आंदोलन की मांगें मानने, जेपीएससी व जीएसटी के मुद्दे पर जवाब देने और महंगाई पर रोक लगाने की मांग की.

कार्यक्रम में महेंद्र पाठक, हीरा गोप, कयूम मलिक, मेवालाल प्रसाद, नेमन यादव, चितरंजन महतो, कल्याण अंसारी और राज किशोर बेड़िया सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, छात्र व पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >