गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभातफेरी

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभातफेरी

रामगढ़. श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी की अगुवाई निशान साहेब लेकर गुरजोत सिंह सैनी ने की. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक व मेन रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहब पहुंची. गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर महिला साधसंगत की ओर से सेवा की गयी. इस दौरान चाय व नाश्ता की व्यवस्था की गयी. निशान साहिब पर फूलों की माला अर्पित की गयी. प्रभातफेरी में गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सैनी, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, बबलू छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, मनजीत सिंह, रौनक छाबड़ा, जसकीरत सिंह सैनी, इकबाल सिंह छाबड़ा, तेजिंदर पाल सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह चमन, अमन सिंह, परमजीत कौर, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, हरप्रीत कौर पवार, गुरबक्श कौर सैनी, लवली लांबा, सतविंदर कौर सैनी, निक्की लांबा, सुदेश कौर, मनप्रीत कौर सैनी, बलविंदर कौर छाबड़ा, बबली सोनी, सोमा जस्सल, रूपा कौर, लवली गांधी, बलविंदर कौर पवार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >