हॉकी इंडिया के सौ वर्ष पूरे होने पर रामगढ़ गांधी स्कूल में प्रदर्शनी मैच

हॉकी इंडिया के सौ वर्ष पूरे होने पर रामगढ़ गांधी स्कूल में प्रदर्शनी मैच

जिले में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं : एसपी रामगढ़. हॉकी इंडिया के स्वर्णिम सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बालक व बालिका की टीम का प्रदर्शनी मैच शुक्रवार को हुआ. मैच का आयोजन रामगढ़ हॉकी संघ ने गांधी स्कूल के मैदान में किया गया. मुख्य अतिथि एसपी अजय कुमार ने मैच का शुभारंभ किया. विशिष्ट अतिथियों में रिम्स के पूर्व निदेशक राजीव कुमार गुप्ता, रामगढ़ हॉकी के सीडी सिंह, हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव संतोष गुप्ता, रांची प्रेस क्लब के पूर्व सचिव अखिलेश सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव अभिषेक सिन्हा, कार्यसमिति सदस्य शानू झा, वर्तमान कार्यसमिति सदस्य आलोक सिन्हा, आरजे अरविंद, समाजसेवी नेपाली यादव, धनेश साहू, चेतन मालवरी, गांधी मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य संतोष अनल व हॉकी झारखंड के संजय तिवारी उपस्थित थे. समारोह का संचालन आरजे अरविंद ने किया. अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि एसपी अजय कुमार ने कहा कि झारखंड के साथ-साथ जिले में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. बस जरूरत है, उन्हें अवसर उपलब्ध कराने की. हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव व रामगढ़ हॉकी के सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि रामगढ़ के प्रतिभाओं को निखारने के लिए हॉकी संघ का प्रयास जारी रहेगा. मैच के आयोजन में संजय तिवारी, मो कमरुद्दीन, अमिताभ कुणाल, हनी, अभिषेक सिंधु, शिवम राजपूत, नागेश्वर मुंडा, मो मुस्तकीम ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >