रामगढ़ : पतरातू पुलिस ने चलाया विशेष एंटी क्राइम अभियान, वाहनों की हुई सघन जांच

Patratu News: पतरातू पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष एंटी क्राइम अभियान चलाया, जिसमें मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

अजय तिवारी की रिपोर्ट

Patratu News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर पतरातू पुलिस द्वारा विशेष एंटी क्राइम अभियान चलाया गया. इस दौरान मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर वाहनों की जांच की गई. 

वाहनों की सघन जांच अभियान

इस दौरान बाइक, कार, ऑटो, पिकअप और अन्य वाहनों को रोककर उनके कागजात, डिक्की एवं अन्य जरूरी सामानों की बारीकी से जांच की गई. पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की.

संदिग्धों से पूछताछ और नियम उल्लंघन पर चेतावनी 

वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई. अभियान के दौरान बिना कागजात के वाहन चलाने वालों व बिना हेलमेट पहने लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई.

लगातार निगरानी और पुलिस की अपील

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में चोरी, अवैध गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में एंटी क्राइम अभियान के माध्यम से आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके. अभियान में एएसआई अखिलेश कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान सक्रिय रूप से मौजूद थे. पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की और लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी. पतरातू पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >