बरकाकाना स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन कराने की मांग

बरकाकाना स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन कराने की मांग

बरकाकाना. बरकाकाना जंक्शन से परिचालित साप्ताहिक तीन जोड़ी ट्रेनों का मार्ग तीन महीनों के लिए परिवर्तन करने का विरोध भाकपा -माले के जिला सचिव हीरा गोप तथा झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के राज्य अध्यक्ष देवकीनंदन बेदिया ने किया. जिला सचिव हीरा गोप ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर मार्ग परिवर्तित कर किया गया है. इसमें ट्रेन संख्या 19607-19608, 19413-19414, 13025-13026 है. इससे तीनों जोड़ी ट्रेनें बरकाकाना स्टेशन पर नही आयेंगी. यह ट्रेनें रांची रोड तथा पतरातू स्टेशन पर रुकेंगी. रेलवे का यह निर्णय जनविरोधी है. पूरे मामले को लेकर संसद सत्र में मांग उठाने की पहल की जायेगी. रेल प्रशासन इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करेगा, तो भाकपा-माले और झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा आंदोलन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >