वेस्ट बोकारो में वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी का उद्घाटन

वेस्ट बोकारो में वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी का उद्घाटन

किसी आयोजन के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत : वाइस प्रेसिडेंट जेआरडी टाटा पार्क में 19 जनवरी तक चलेगा तीन दिवसीय आयोजन घाटोटांड़. टाटा स्टील के जेआरडी टाटा पार्क में शनिवार को वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मैटेरियल) संदीप कुमार ने किया. इस अवसर पर टाटा स्टील के महाप्रबंधक (कोल) संजय राजोरिया, राकोमयू अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव डॉ योगेंद्र सिंह सहित टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं यूनियन पदाधिकारी शामिल थे. मुख्य अतिथि संदीप कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है. उन्होंने समुदाय के साथ इस आयोजन को साझा करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामना दी. तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 19 जनवरी तक चलेगी. प्रदर्शनी में लगभग 50 स्टॉल लगाये गये हैं. प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 10,000 से अधिक फूलों और पौधों से निर्मित पुष्प आकृतियां हैं. इस आयोजन के अंतर्गत रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए रंगोली, स्केच पेंटिंग एवं कलर पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ आम लोग भी भाग ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >