पांडेय गिरोह के गोविंद राय को भेजा जेल

पांडेय गिरोह के गोविंद राय को भेजा जेल

रामगढ़. एटीएस झारखंड की टीम ने पांडेय गिरोह के सक्रिय अपराधी रामगढ़ न्यू कॉलोनी निवासी गोविंद राय को ओड़िशा से गिरफ्तार करने के बाद रांची में लंबी पूछताछ की. इसके बाद एटीएस ने बुधवार को रामगढ़ कोर्ट में न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए पेश किया. कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एटीएस ने उसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रामगढ़ उपकारा भेज दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पांडेय गिरोह से जुड़े गोविंद राय को पतरातू थाना के एक अपराधिक मामले में आरोपित किया है. उक्त कांड में पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी. पुलिस के अनुसार रामगढ़ पुलिस गोविंद को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >