रजरप्पा में सजेगी सुरों की महफिल, स्व. मुकेश के नाम होगी शाम

रजरप्पा के ऑफिसर्स क्लब में 27 अगस्त को पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा स्व. मुकेश की याद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में 27 अगस्त को पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से एक शाम स्व. मुकेश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे होगा. इस दौरान पार्श्व गायक स्व मुकेश चंद माथुर के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजरप्पा के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, विशिष्ट अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार तथा सम्मानित अतिथि प्राचार्य सह झारखंड जोन डी के एआरओ डॉ एसके शर्मा उपस्थित रहेंगे.

पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से लगातार 26 वर्षों से स्व मुकेश की पुण्यतिथि पर एक शाम स्व मुकेश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. ग्रुप के निदेशक पवन कुमार दांगी ने बताया कि मुकेश की सुरीली आवाज और उनके सदाबहार गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >