बच्चों ने दशम फॉल और सूर्य मंदिर का किया भ्रमण

बच्चों ने दशम फॉल और सूर्य मंदिर का किया भ्रमण

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सुकरीगढ़ा लारी स्थित स्वामी श्रद्धानंद डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए नववर्ष का दिन यादगार बन गया. विद्यालय की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के तहत बच्चों को बुंडू स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल एवं सूर्य मंदिर का भ्रमण कराया गया. दशम फॉल के विहंगम दृश्य और सूर्य मंदिर की शांत, आध्यात्मिक छटा ने सभी को आकर्षित किया. बच्चों ने समूह में गीत गाये. फोटोग्राफी की और आपसी मेलजोल के साथ पिकनिक का भरपूर आनंद लिया. पिकनिक का आयोजन विद्यालय के निदेशक सुधीर सोनी, प्रधानाध्यापक केपी सिंह एवं शिक्षक सत्येंद्र राय के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान पप्पू महतो, परवेज अंसारी, प्रिंस कुमार, रेखा और आरजू भी बच्चों के साथ मौजूद थे. शिक्षकों ने बच्चों को दशम फॉल और सूर्य मंदिर के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व की जानकारी दी. विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों की सुरक्षा और सुविधा की व्यवस्था की गयी थी. निदेशक श्री सोनी ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >