अंगारों पर चलकर दिया शिव भक्ति का परिचय

अंगारों पर चलकर दिया शिव भक्ति का परिचय

गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र के पूरबडीह गांव में शनिवार को मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिव भक्तों भगवान शिव और माता -पार्वती की पूजा की. दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. भक्तों ने पूजा कर घर परिवार एवं क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की. इससे पूर्व रात में पश्चिम बंगाल के कलाकारों के द्वारा आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. जिसका आनंद लोगों ने उठाया. इसके आयोजन में पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, राधा विनोद प्रजापति, कवीद्र करमाली, संजय महतो, बद्री राम, तीर्थनाथ महतो, कैलाश महतो, विक्की कुमार, सोहन महतो, गौतम महतो, दामोदर महतो, पर्वत राम, नील कमल महतो, विशाल कुमार, सचिन कुमार, राजेश राम, उमेश राम, भोला राम लोगों का सराहनीय योगदान रहा. महलीडीह एवं सोसोकला में भी मंडा पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >