मुक्तिधाम में विधायक, उपायुक्त, एसपी व अन्य ने दी श्रद्धांजलि

मुक्तिधाम में विधायक, उपायुक्त, एसपी व अन्य ने दी श्रद्धांजलि

हर रूप में आज भी प्रासंगिक हैं गांधी के विचार : ममता देवी :::गांधी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत : उपायुक्त रामगढ़. मुक्तिधाम संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के दामोदर स्थित गांधी घाट पर पुण्यतिथि मनायी गयी. गांधी स्थल के समाधि को फूलों से सजाया गया था. समाधि स्थल पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, एनडीसी रवींद्र गुप्ता मौजूद थे. उपायुक्त ने घाट पर किये गये सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया. उपायुक्त ने घाट की प्रशंसा की. पुलिस अधीक्षक समाधि स्थल के समीप नवनिर्मित महाकाल की कलाकृति की तारीफ की. लोगों ने उनका शिव योगी और महानंदेश्वर का घंटा बजा कर स्वागत किया. उपायुक्त ने कहा कि गांधी जी के विचारों को आत्मसात करके हम लोग भारत को आगे की ओर ले जा सकते हैं. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर हम लोग गांधी जी के बताये रास्ते पर चलेंगे, तो सारे झगड़े खत्म हो जायेंगे. कमल बगड़िया ने भी अपने विचार रखे. विधायक ममता देवी ने भी गांधी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. महाकाल की मूर्ति का अनावरण किया. कहा कि गांधी जी के विचार हर रूप में आज भी प्रासंगिक हैं. इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल, कमल बगड़िया, प्रेम किशोर द्विवेदी, मनजी सिंह, वरुण कुमार बगड़िया, ध्रुव कुमार सिंह, मनोज शर्मा, बॉबी, सुरेश बगड़िया, लोकेश बगड़िया, सोनी कुमारी, नरेश अग्रवाल, मधु गुप्ता, यशोदा देवी, पन्नालाल महतो, बलराम सिंह, निशांत गुप्ता, संजय, संजय शर्मा, विजय पोद्दार, ओम प्रकाश अग्रवाल, रवींद्र सिंह, अजमल हुसैन, सुनील गोयल, सज्जन गुप्ता, लाभचंद जैन, यशोदा देवी, अजय गुप्ता, पप्पू पासवान, लख्मीचंद लोहार, संजीत पासवान, सीटू सिंह, गांधी पासवान, अनिल अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, उत्तम पासवान, संतोष अग्रवाल, छोटू उपस्थित थे. इस अवसर पर कमल बगड़िया, ध्रुव सिंह तथा माही ने भजन प्रस्तुत किया. धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार अग्रवाल ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >