कभी सैकड़ों एकड़ खेतों में पहुंचता था पानी, अब बदहाल पड़ी लिफ्ट इरिगेशन योजना

झारखंड के भदानीनगर में 2006 में शुरू हुई लिफ्ट इरिगेशन योजना अब बदहाल है. विभाग की उदासीनता और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण किसान सिंचाई से वंचित हो रहे हैं.

भदानीनगर (रामगढ़): चिकोर पंचायत में झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित लिफ्ट इरिगेशन योजना इन दिनों बदहाल स्थिति में है. योजना का उद्घाटन तत्कालीन विधायक लोकनाथ महतो ने एक सितंबर 2006 को किया था. किसानों के अनुसार, शुरुआती दौर में इस योजना के माध्यम से सैकड़ों एकड़ जमीन की सिंचाई होती थी और किसानों को काफी लाभ मिलता था.

किसानों ने बताया कि विभाग की उदासीनता के कारण योजना शुरू होने के एक-दो साल बाद ही धीरे-धीरे खराब होने लगी. लिफ्ट इरिगेशन योजना का संचालन डीजल पंप के माध्यम से किया जाता था. डीजल की कीमत लगातार बढ़ने के कारण पंप चलाने में परेशानी होने लगी. इसके बाद किसानों ने आपस में डीजल खरीदकर किसी तरह योजना को चलाने का प्रयास किया.

लगातार बढ़ती डीजल की कीमत और सिंचाई व्यवस्था पर होने वाले खर्च के कारण किसानों की इसमें दिलचस्पी भी कम होती गई. धीरे-धीरे योजना पूरी तरह बंद हो गयी. किसानों का कहना है कि यदि विभाग योजना की मरम्मत कर इसे दोबारा चालू कर दे, तो बड़ी संख्या में किसानों को इसका लाभ मिल सकता है और सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई की समस्या दूर हो सकती है.

ये भी पढ़ें- पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर रोज लग रहा जाम, हादसे का भी खतरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >