टीएलएम प्रदर्शनी में प्रशिक्षुओं की निखरी प्रतिभा

टीएलएम प्रदर्शनी में प्रशिक्षुओं की निखरी प्रतिभा

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में शुक्रवार को बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पीएमश्री अपग्रेडेड हाई स्कूल मनुआ, मांडू के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव डॉ संजय प्रभाकर एवं प्राचार्य डॉ सुशील कुमार उपाध्याय ने की. प्रदर्शनी में प्रशिक्षुओं ने तैयार विभिन्न शिक्षण सामग्रियों को प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षुओं से प्रश्नोत्तर किया. उन्होंने कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री बच्चों के बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाती है. टीएलएम के माध्यम से पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है. श्री प्रभाकर ने कहा कि छोटी-छोटी सीख और रचनात्मक सोच के माध्यम से विद्यार्थी अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षु स्वीटी कुमारी, आरती कुमारी, यशोदा कुमारी, खुशबू भगत एवं सागेन कुमारी को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन मुरारी कुमार दुबे एवं नयन कुमार मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अशोक राम ने किया. मौके पर मो परवेज अख्तर, इंदु कुमारी झा, बाबूचंद प्रसाद, सुप्रिया बर्मन, वरुण कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >