घंटों हुई लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, डाड़ी गांव में पुलिया बही

डाड़ी प्रखंड क्षेत्र में घंटों लगातार हुई बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. डाड़ी गांव से बंदरचुंआ टोला जाने वाली पुलिया बह गयी है.

फोटो 15गिद्दी8-नाला के उपर सड़क से बहता पानी गिद्दी. डाड़ी प्रखंड क्षेत्र में घंटों लगातार हुई बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. डाड़ी गांव से बंदरचुंआ टोला जाने वाली पुलिया बह गयी है. डाड़ी नाला पर बनी सड़क से उपर पानी बह रहा है. डाड़ी के कई खेतों में लबालब पानी भर गया है. कुछ लोगों के घरों की क्षति भी पहुंची है. इसके अलावा अरगड्डा कोयला क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में कोयला उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ा है. क्षेत्र में पिछले कई घंटों तक लगातार बारिश हुई. इससे डाड़ी गांव के कई खेतों में पानी पूरी तरह से भर गया है. कई खेतों के मेढ़ टूट गये हैं. डाड़ी गांव से बंदरचुंआ टोला जाने वाली पुलिया बह गयी है. इससे टोला के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है. डाड़ी नाला पर बनी सड़क से पानी उपर बह रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे गांव से यह पानी यहां पर पहुंचा है. ऐसा कभी नहीं हुआ था. पहली बार हुआ है. जिन खेतों में पानी भर गया है. उसका जलस्तर कम नहीं होगा, तो धान के फसल बर्वाद हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >