ईद-मिलादुन्नबी पर हुवाग में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत

डाड़ी प्रखंड के हुवाग में ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया. इस दौरान चांदनी चौक और मदरसा चौक पर लोगों के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई.

बलसगरा. ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार की सुबह डाड़ी प्रखंड अंतर्गत हुवाग में जुलूस निकाला गया. जुलूस में मदरसा कमेटी, अंजुमन कमेटी, छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

यह जुलूस मदरसा गौसिया मैनुल इस्लाम से शुरू होकर ऊपर मोहल्ला, चांदनी चौक, नीचे मोहल्ला, दररिया और चिराग मोहल्ला होते हुए कब्रिस्तान तक पहुंचा. जुलूस के दौरान सरकार की आमद मरहबा और दिलदार की आमद मरहबा जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फल, मिठाई, शरबत, पानी, चाय और बिस्किट का वितरण किया. नीचे मोहल्ला, चांदनी चौक और मदरसा चौक की नौजवान कमेटियों की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गयी थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >