सीसीएल साइडिंग से हो रही कोयला चोरी पर रोक लगायें

सीसीएल साइडिंग से हो रही कोयला चोरी पर रोक लगायें

कुजू. सीसीएल कुजू क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को सीसीएल कुजू महाप्रबंधक कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने की. महाप्रबंधक ने कहा कि सभी ट्रेड यूनियन के सहयोग से तोपा, करमा, सारूबेड़ा व आरा परियोजना से 2025 के लिए मिले लक्ष्य को पूरा करना है. सदस्यों ने बंद पुंडी व पिंडरा कोलियरी को जल्द चालू करने को कहा. ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने तोपा पीट ऑफिस तक पीसीसी पथ निर्माण कराने, कोयला चोरी पर अंकुश लगाने, कुजू सीसीएल रेलवे साइडिंग से प्रतिदिन हो रही कोयला चोरी पर जल्द कार्रवाई करने, अवैध मुहानों को बंद करने, एक ही जगह पर वर्षों से जमे अधिकारी व कर्मियों का स्थानांतरण करने, डटमा मोड़ पुराना जीएम ऑफिस में सामुदायिक भवन बनाने, अग्रसेन स्कूल के बच्चों के लिए बस सुविधा मुहैया कराने, सीसीएल में काम करने वाले बहुत से मजदूरों को कैटेगरी एक से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गयी. संचालन एसओपी गिरिश चंद्र ने किया. मौके पर तोपा पीओ मनोज कुमार सिंह, एके सिंह, रामेश्वर मुंडा, प्रताप रंजन, भूषण यादव, अविनाश श्रीवास्तव, मीणा, सारंगी, परशुराम सिंह, जगदीश महतो, रतन प्रसाद साहू, रामभजन लाल महतो, रामकुमार सिंह, श्याम सिंह, वाहिद अंसारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >