जंगली हाथियों के आतंक से खोखा के किसान बेहाल, फसल बर्बाद होने से छलके आंसू

झारखंड के गोला प्रखंड स्थित खोखा गांव में जंगली हाथियों ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी है। ग्रामीण मुआवजे और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

गोला: प्रखंड क्षेत्र के खोखा गांव में हाथियों के आतंक से किसान लगातार परेशान हैं. जंगली हाथियों का झुंड खेतों में पहुंचकर किसानों की खड़ी फसल को रौंदकर बर्बाद कर रहा है. किसानों का कहना है कि हाथियों के कारण हर साल उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन नुकसान के अनुरूप मुआवजा नहीं मिल पाता है.

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने पूर्व में कई किसानों के घरों को भी क्षतिग्रस्त किया है और घर में रखे अनाज को खा गये. इसके बावजूद घर और अनाज के नुकसान का उचित मुआवजा अब तक नहीं मिला है. ग्रामीणों का कहना है कि फसल बर्बाद होने के बाद उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो जाती है.

हाथियों के डर से गांव के लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं. ग्रामीणों में हमेशा भय का माहौल बना रहता है. खेतों में अपनी मेहनत की फसल को बर्बाद होता देखकर किसान मायूस हैं और कई किसानों की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं.

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों के आतंक से स्थायी राहत दिलाने तथा पूर्व में हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >