कुजू. विवा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भरेचनगर सांडी के परिसर में आयोजित खेलकूद उत्सव संपन्न हुआ. जूनियर वर्ग की स्पर्धा में छात्रों के 50 मीटर की दौड़ में कणाद हाउस के ओम कुमार नायक प्रथम रहे. आर्यभट्ट के इशांत करमाली व चरक हाउस के प्रथम तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. छात्राओं की 50 मीटर रेस में पाणिनि हाउस की वंशिका ,आर्यभट्ट हाउस की ऋषिका एवं चरक हाउस की आराध्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. दौड़ प्रतियोगिता में रूपेश प्रथम स्थान पर रहे. इस अवसर पर विवा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य डॉ प्रणव कुमार तिवारी, विवा इंटरनेशनल स्कूल हीरक नगर रांची रोड की प्राचार्या प्रीति मिश्रा, उपेंद्र कुमार सिंह, राम किशोर, बालभूषण मिश्र, सोनिया सिंह, पूजा, अलीशा पांडा, खोगेश्वर सिंह, शशि सिंह, सीमा झा, नूतन कर्ण, प्रियंका कुमारी, प्रवीण कुमार, चंद्रकांत झा, सोमेश कुमार, राहुल कुमार सिंह उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
