रामगढ़. सीसीएल ने रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में खेल उपकरण का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, अनमोल सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण ने किया. उन्होंने कहा कि हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के विशेष प्रयास से विद्यालय परिसर में झूला, स्लाइडर सहित अन्य आधुनिक व आकर्षक खेल उपकरण लगाये गये हैं. इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होगा. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, भाजपा कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडे, अमित अग्रवाल, ऋषिकेश सिंह, विनिता सिन्हा मौजूद थे. विद्यालय परिवार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
खेलकूद से बच्चों का शारीरिक विकास होता है : राजीव
खेलकूद से बच्चों का शारीरिक विकास होता है : राजीव
