केदला: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केदला कोयलांचल के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया. इस अवसर कई स्कूल में प्रभात फेरी निकली गयी. वही बच्चों ने भाषण पेश किया. वही स्कूल में बच्चों द्वारा रंगरंगी कार्यक्रम पेश किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार सम्मानित किया गया.
वही नेताओं ने अपने संबोधन में देश के वीर शहीदों के याद किये. वही तपोवन पब्लिक स्कूल प्रेमनगर में विद्यालय के अध्यक्ष मंजूर अहमद, सीसीएल के परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के पीओ कार्यालय में पीओ संजय सिंह, केदला वाशरी में पीओ अनूप कुमार सिंह, झारखण्ड उत्खनन परियोजना में पीओ मनोज कुमार सिंह, सीसीएल केदला उत्खनन परियोजना में पीओ अखिलेश्वर प्रसाद, शारदा शिशु विकास स्कूल परेज प्रधानाध्याक सुभाष सिंह, इचाकडीह राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मुखिया रमेश राम, रामवि गोसी में प्रधानाध्यापक तिवारी कुमार टोप्पो ने, सरस्वती विद्या मंदिर बसंतपुर में प्रधानाध्यपक सुरेंद्र महतो, बसंतपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया सरिता देवी, दुरुकसमार में आजसू नेता लोकनाथ गंझू, केदला नौ नंबर पार्टी कार्यालय स्थित जेएलकेएम नेता बिहारी महतो, केदला दक्षिणी पंचातय सचिवालय में मुखिया अनिता देवी, पब्लिक उच्च विद्यालय केदला नगर में जदयू नेता राजू महतो, केदला मध्य पंचायत के पंचायत सचिवालय में मुखिया पूजा कुमारी, राजकीय मध्य विद्यालय लईयो में मुखिया मदन महतो, केदला बस्ती स्थित जदयू कार्यालय के समीप राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने झंडोत्तोलन किया.
