विकास कार्यों को समय पर पूरा करें : उपायुक्त

विकास कार्यों को समय पर पूरा करें : उपायुक्त

रामगढ़. नगर व छावनी परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की. बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के तहत प्रगति की जानकारी ली. नियमित स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने काे कहा. उन्होंने 15वें वित्त आयोग, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना व मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की भी समीक्षा की. उपायुक्त ने साफ-सफाई व जल जमाव की समस्या के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए विशेष ध्यान देने को कहा. बैठक में डीडीसी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >