हाइवा से कोयला ढुलाई के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

हाइवा से कोयला ढुलाई के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

कुजू. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की तोपा शाखा के बैनर तले मंगलवार शाम तोपा परियोजना में इ-ऑक्शन कोयले के हाइवा वाहनों से हो रही ढुलाई के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जतायी. यूनियन नेताओं ने कहा कि पूर्व में परियोजना प्रबंधन को आवेदन देकर हाइवा के स्थान पर ट्रकों से कोयला ढुलाई कराने की मांग की गयी थी, लेकिन इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी. उनका आरोप है कि हाइवा से कोयला परिवहन होने के कारण स्थानीय ट्रांसपोर्टरों और मजदूरों के हित प्रभावित हो रहे हैं. मशाल जुलूस के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. चार जून की सुबह से तोपा परियोजना में चल रही हाइवा ट्रांसपोर्टिंग को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है.

मौके पर झामुमो मांडू प्रखंड सचिव सुरेश चंद पटेल, वरिष्ठ नेता रामनाथ महतो, शाखा सचिव मांगू मांझी, मोगल चंद पटेल, यासीन मियां, महादेव रविदास, महादेव मांझी, मनोज सोरेन, अभय सिंह, सोहराय मांझी, वासुदेव गंझु, उमेश करमाली, गुलजार मियां सहित बड़ी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता मौजूद थे।

मौके पर झामुमो मांडू प्रखंड सचिव सुरेश चंद पटेल, वरिष्ठ नेता रामनाथ महतो, शाखा सचिव मांगू मांझी, मोगल चंद पटेल, यासीन मियां,महादेव रविदास, महादेव मांझी, मनोज सोरेन, अभय सिंह, सोहराय मांझी, वासुदेव गंझु, उमेश करमाली, गुलजार मियां सहित बड़ी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >