एक ढेला भी बाहर नहीं जाने देंगे... झारखंड के खनिज पर केंद्र से आर-पार के मूड में JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खनिज विधेयक का विरोध किया है. चित्रगुप्त महतो ने कहा कि राज्य की खनिज संपदा पर यहां के लोगों का ही अधिकार है.

रजरप्पा: रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित श्रमिक क्लब में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की आपातकालीन बैठक हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 का जोरदार विरोध किया गया. बैठक में मुख्य रूप से शामिल केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो ने कहा कि यह विधेयक झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के अधिकारों और विकास को प्रभावित करने वाला है.

उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य और यहां के लोगों का अधिकार है. केंद्र सरकार के इस विधेयक को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विधेयक के विरोध में झामुमो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा. जरूरत पड़ी, तो आर्थिक नाकेबंदी भी की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि झारखंड से एक ढेला भी खनिज बाहर नहीं जाने देंगे.

उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है, लेकिन राज्य और यहां की जनता को इसका उचित लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधेयक के प्रावधानों को लेकर आम लोगों को जागरूक करने और आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया.

बैठक में झारखंड के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी एवं संचालन यूनियन नेता महेंद्र मिस्त्री ने किया.

मौके पर केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, गीता विश्वास, सागिर हुसैन, बरतू करमाली, पिंकी बेसरा, विजय कुमार राम, साजिद आलम, लखीनारायण पोद्दार, संदीप करमाली, अकबर अली, बबलू यादव, महेश ठाकुर, खुदीराम महतो, लुकेश्वर चौधरी, जगरनाथ महतो, राधा महतो, विमल करमाली, सुनील करमाली, मुबारक अंसारी, राजेंद्र करमाली, दिनेश मुंडा, सुभाष कुमार महतो, रवींद्र करमाली, अनीश करमाली, मुमताज अंसारी, आलम अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >