साहित्य संगम के जिलाध्यक्ष डॉ अशरफ व सचिव बने डॉ गजाधर

साहित्य संगम के जिलाध्यक्ष डॉ अशरफ व सचिव बने डॉ गजाधर

रामगढ़. झारखंड साहित्य संगम की रामगढ़ जिला इकाई के गठन को लेकर मंगलवार को हेहल के ब्राइट स्कूल परिसर में बैठक हुई. बैठक में झारखंड साहित्य संगम के प्रदेश संरक्षक डॉ वासुदेव प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष काफिलुर रहमान व प्रदेश महासचिव डॉ ओम प्रकाश उपस्थित थे. बैठक में रामगढ़ जिला समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया. कमेटी के संरक्षक डॉ सिद्धेश्वर कश्यप, डॉ शाहनवाज खान, डॉ सरोज झारखंडी, अध्यक्ष डॉ अशरफ अली, उपाध्यक्ष मो आबिद, सचिव डॉ गजाधर महतो प्रभाकर, उप सचिव मजहर इमाम, प्रवक्ता मो जज्बर अंसारी, नरेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी मो सलीम अंसारी शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन डॉ अमीन रहबर व धन्यवाद ज्ञापन काफिलुर रहमान ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >