जनता को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं : चंद्रशेखर

जनता को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं : चंद्रशेखर

कुजू. मांडू विधानसभा क्षेत्र का अगर सही से विकास करना है, तो आपको डॉ नजीर अंसारी को जीत दिला कर विधानसभा में भेजना होगा. उक्त बातें आजाद समाज पार्टी के मांडू विधानसभा प्रत्याशी डॉ नाजिर अंसारी के समर्थन में कुजू की जनसभा में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने कही. उन्होंने कहा कि आपके विकास की ताकत आपका वोट है. उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड राज्य में विकास की कमी यहां की सरकार की कमियों को दर्शाता है. आप लोगों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. मांडू विधानसभा क्षेत्र के आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ नाजिर अंसारी ने कहा कि वह मांडू की जनता के विकास के लिए हमेशा साथ में है. मौके पर प्रत्याशी ने मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद को मोमेंटो प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >