झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की पहचान है मंडा : विधायक

झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की पहचान है मंडा : विधायक

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरुबंदा गांव में मंडा पर्व मनाया गया. भोक्ताओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की. भोक्ताओं ने लोटन सेवा की. जागरण को लेकर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि बोरोबिंग पंचायत की मुखिया बसंती देवी, समाजसेवी चित्रगुप्त महतो ने किया. विधायक ने कहा कि मंडा पर्व झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की पहचान है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति से ही भक्तों को शक्ति मिलती है. उधर, भोक्ताओं ने अंगारों पर चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. मौके पर लक्ष्मण महतो, परीक्षित महतो, गोपाल महतो, भोला करमाली, नंदकिशोर महतो, रामलगन नायक, सुरेंद्र करमाली, मिथलेश केसरी, राधिका महतो मौजूद थे. भदानीनगर. भदानीनगर क्षेत्र के निम्मी गांव में रविवार को दो दिवसीय मंडा संपन्न हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया. विधायक ने कहा कि मंडा भगवान शिव के प्रति आस्था की पूजा है. इसमें शिवभक्त अंगारे पर चलकर भगवान शिव व माता पार्वती के प्रति अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन करते हैं. यह पूजा पूर्वजों के जमाने से हो रही है. उन्होंने आयोजकों से इसे आगे भी बरकरार रखने की अपील की. इससे पूर्व पाहन परमेश्वर, गोड़ाइत शानू बेदिया, पटभोक्ता कपिल करमाली, जगदीश करमाली ने पूजा संपन्न करायी. 109 भोक्ता व 104 सोखताइनों ने नंगे पांव अंगारे पर चलकर अपनी आस्था जतायी. वहीं भोक्ताओं ने पीठ पर लोहे की कील चुभाेये बनस झूला पर झूलकर भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त की. मौके पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, मनोज राम, दर्शन गंझू, रामफल बेदिया, रीतिका भोक्ता, योगेश दांगी, सतीश मिश्रा, अमरेश सिंह, मुखिया रेखा देवी, बालदेव राम, झमन महतो, मुकेश बेदिया, दिवाकर भोक्ता, सोहन महतो,मनोज महतो, रामेश्वर ठाकुर, मधु करमाली, रोहित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >