जांच रिपोर्ट में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले

जांच रिपोर्ट में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले

रामगढ़ : उपायुक्त संदीप सिंह ने जानकारी दी है कि सोमवार शाम पांच बजे से मंगलवार की शाम पांच बजे तक रामगढ़ जिला में कुल 14 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें से सात समाहरणालय कर्मी, एक मांडू प्रखंड, एक दुलमी प्रखंड तथा पांच रामगढ़ प्रखंड के हैं.

इनमें 10 पुरुष, तीन महिलाएं व एक बच्चा है. जिला में अब तक 6568 लोगों की सैंपल जांच की गयी थी. इनमें से 210 पॉजिटिव पाये गये. पॉजिटिव में से 140 ठीक होकर घर जा चुके हैं. वर्तमान में जिला में कुल 70 सक्रिय कोरोना पॉजिटिव हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >