..स्वास्थ्य सहियाओं को मिली कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी

प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वास्थ्य सहियाओं को आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गयी

पतरातू. प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वास्थ्य सहियाओं को आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. सहियाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कौशल विकास के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के अवसरों के बारे में बताया गया. प्रशिक्षक नीलम देवी ने बताया कि एसजीआरएस एकेडेमिक प्राइवेट लिमिटेड रांची स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में नि:शुल्क नामांकन के साथ रहने-खाने की सुविधा उपलब्ध है. सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई मशीन संचालन, फैशन डिजाइनिंग, दूरसंचार ग्राहक सेवा प्रतिनिधि, अंग्रेजी बोलचाल व व्यक्तित्व विकास, फिटर, सहायक इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर वाहन तकनीक व सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना सहित कई तकनीकी पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रशिक्षण पूरा होने के लगभग दो माह बाद प्रतिभागियों को रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था की जाती है. 18-35 वर्ष आयु वर्ग के मैट्रिक उतीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को इस प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार की अच्छी संभावनाएं है. ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मददगार साबित होगा. मौके पर सत्यम कुमार, नीलम देवी, पिंटू कुमार, शशि कुमार, रवीश कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >