मांडू में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों के चेहरे पर छायी खुशी

मांडू में भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव और जनजीवन प्रभावित हुआ है. हालांकि, इस बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है और खरीफ फसलों को काफी लाभ मिलेगा.

मांडू : रामगढ़ जिले के मांडू और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. लगातार हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश के कारण कई निचले इलाकों में भरा पानी

बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कों की स्थिति भी खराब हो गई. आवश्यक कार्यों से घरों से बाहर निकले लोगों को बारिश के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लगातार बारिश से बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल देखने को मिली. स्कूली बच्चों को छुट्टी होने के बाद अपने जूते-चप्पल को हाथ में लेकर चलना पड़ा.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में खनिज सेस राजस्व के मुद्दे पर झामुमो की बैठक, चरणबद्ध आंदोलन की बनी रणनीति

लगातार बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर

मौसम के बदले मिजाज और लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों की परेशानी बढ़ी है, वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने के कारण धान सहित अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >