रामगढ़ : गिद्दी पुराने पुल की मरम्मत और नए पुल का निर्माण जल्द होगा शुरू : शंकर चौधरी

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ में गिद्दी पुराने पुल की मरम्मत और नए पुल निर्माण को लेकर सहमति बन गई है. पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने गोला रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर गिद्दी पुल के मरम्मत और नए पुल निर्माण को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है.

धरना के बाद हुई वार्ता

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में धरना दिया गया था. इसके बाद अरगड्डा प्रबंधन के साथ गिद्दी रेस्ट हाउस में वार्ता हुई, जिसमें छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया.

बैठक में बनी सहमति

लंबी बातचीत के बाद अरगड्डा प्रबंधन और प्रतिनिधियों के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी. महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि पुराने पुल की मरम्मत और नए पुल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा.

सीएसआर फंड से होगा निर्माण

बताया गया कि पुल निर्माण के लिए 19 करोड़ 44 लाख 64 हजार 400 रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसे सीएसआर फंड से पूरा किया जाएगा. योजना को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

बोर्ड से मिली मंजूरी

बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को सीसीएल बोर्ड की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई. इसके तहत पहले चरण में 25 प्रतिशत राशि जारी कर कार्य शुरू किया जाएगा.

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

30 अप्रैल को हुई पुनः वार्ता में अधिकारियों ने जानकारी दी कि योजना को स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही राशि जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें:झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >