गिद्दी. गिद्दी सी कैंटीन में शनिवार को कोलफील्ड मजदूर यूनियन की बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जवाहर यादव, संजय बक्शी, सलीम शहजादा, नरेंद्र सिंह उर्फ बुचूल, सरबजीत सिंह, उमेश प्रकाश सिंह, विजय राम, रोहित लाल, रफीक मियां, अशोक बेदिया, परशुराम सतनामी, महेंद्र कुमार, गिरधारी राम, तुलसी मांझी, कृष्णा पासवान, कार्तिक मांझी, जितेंद्र गंझू, राजेश, बलदेव बाउरी, योगेश्वर यादव, जयप्रकाश यादव, प्रेमजीत, राजू, जितेंद्र कपरदार, वाजिद अली, अवतार कुमार ने कोलफील्ड मजदूर यूनियन की सदस्यता ली. मौके पर कोलफील्ड मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सह अरगड्डा क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजीत पांडेय, उदय सिंह, क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पांडेय, बरका-सयाल क्षेत्र के सचिव अशोक गुप्ता ने अपनी-अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए मजदूरों को एकजुट होने का आह्वान किया. यूनियन प्रबंधन व मजदूरों के बीच आ रही किसी भी समस्या का डटकर मुकाबला करेगी. इस अवसर पर गिद्दी सी शाखा के सचिव अनिल मांझी, अध्यक्ष कृष्णा सिंह, गिद्दी के सचिव अवतार सिंह, रैलीगढ़ा के सचिव कृष्णा मल्लाह, परशुराम चौधरी, सुनील साहू, खेमलाल यादव, काला पत्थर, राजू बेदीया, टेकलाल बेदिया, उमेश बेदिया उपस्थित थे.
गिद्दी सी में कोलफील्ड मजदूर यूनियन का मिलन समारोह

गिद्दी सी में कोलफील्ड मजदूर यूनियन का मिलन समारोह
Copied link
गिद्दी सी में कोलफील्ड मजदूर यूनियन का मिलन समारोह