खराब पड़ी जलापूर्ति योजनाओं को रविवार तक करें ठीक : उपायुक्त

गर्मी के मौसम के मद्देनजर रामगढ़ जिले के सभी क्षेत्रों में सरकारी जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष बैठक हुई.

लीड..

फोटो फाइल 8आर-ई : बैठक में उपायुक्त व अन्य अधिकारी.

सरकारी जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर हुई बैठक

रामगढ़. गर्मी के मौसम के मद्देनजर रामगढ़ जिले के सभी क्षेत्रों में सरकारी जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष बैठक हुई. उपायुक्त द्वारा क्षेत्रवार जलापूर्ति योजनाओं के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी. मौके पर उपायुक्त द्वारा कार्यपालिका अभियंता पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल, अन्य अधिकारियों तथा ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस के तहत चिन्हित सभी संवेदकों को बेहद गंभीरता पूर्वक कार्य करते हुए आम जनों तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने वैसी जलापूर्ति योजनाओं, जिनमे पाइपलाइन तो बिछाया गया है लेकिन अब तक कभी भी पानी नहीं गया है उन्हें चिन्हित कर तत्काल रूप से उनके संवेदकों पर एसेंशियल सर्विसेज एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं उपायुक्त ने वैसी जालापूर्ति योजनाएं, जो वर्तमान में किसी कारणवश कार्य नहीं कर रही है उन सभी जलापूर्ति योजनाओं को तत्काल रूप से ठीक करते हुए रविवार तक प्रत्येक जलापूर्ति योजना का कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने नजारत उपसमाहर्ता रविंद्र कुमार गुप्ता को तत्काल रूप से जिले के अलग-अलग पंचायतों में टोलावार पंचायत सचिव/ रोजगार सेवकों की प्रति नियुक्ति करने से संबंधित आदेश निकालने का निर्देश दिया. उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं के नियमित कार्य करने को लेकर किए जाने वाले सर्वे से संबंधित प्रारूप भी तैयार करने का निर्देश दिया, वहीं उन्होंने इस कार्य के लिए वरीय पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त के रूप में नामित किया. जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित जलापूर्ति योजनाओं में आ रही समस्याओं अथवा किसी कारणवश किसी जिला पूर्ति योजना के कार्य नहीं करने से संबंधित सूचना प्राप्त करने व तत्काल रूप से उसे ठीक करने को लेकर उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात शंकर को तत्काल रूप से संबंधित जलापूर्ति योजना के ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस संचालक एवं ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस संचालक द्वारा कार्य नहीं किये जाने पर संबंधित अधिकारी का नंबर तत्काल रूप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अखबारों में प्रकाशित करने तथा सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से उनका व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सरकारी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी जलापूर्ति सुनिश्चित करने एवं जिन विद्यालयों अथवा सरकारी आंगनबाड़ी केन्द्रों में किसी कारणवश जलापूर्ति योजनाएं कार्य नहीं कर रही हैं उनमें 10 दिनों के अंदर जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एसएमपीओ, संवेदकों सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.