जमीन के एवज में पैसे मांगने पर प्राथमिकी

जमीन के एवज में पैसे मांगने पर प्राथमिकी

रामगढ़ : एससी/एसटी थाना रामगढ़ में दो जमीन कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी सेवटा मरार निवासी राजकुमार रजवार द्वारा दिये गये आवेदन पर दर्ज की गयी है. प्राथमिकी नेहरू रोड निवासी अमितेश सिंह (पिता शिवनारायण सिंह) व गोल पार निवासी अनवर मल्लिक पर दर्ज की गयी है. आवेदन में राजकुमार रजवार ने लिखा है कि उक्त दोनों जमीन कारोबारी कार से उसके पास आये. दोनों ने कहा कि वह लोग जमीन कारोबारी हैं. दोनों ने हमारे पास की 17 एकड़ जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम पर करने को कहा. उन लोगों ने कहा कि इस कारोबार में तुम्हें भी साथ में रखेंगे. इसमें जो भी फायदा होगा, उसमें आधा-आधा बंटवारा होगा.

एग्रीमेंट नहीं करने पर हमलोग जमीन पर विवाद उत्पन्न कर देंगे. उनलोगों ने कहा कि इस कारोबार में साथ में नहीं रखने पर प्रति डिसमिल पांच हजार रुपये हमलोगों को देना होगा. इसका विरोध करने पर उन दोनों ने हमारे साथ मारपीट की. हमें जातिसूचक गाली दी. इसी बीच, हेसला निवासी मो जमाल व नयीसराय डीवीसी गेट निवासी मुकेश रजवार ने हमें उनलोगों से बचाया. जाते -जाते दोनों ने हमें जान से मारने की धमकी भी दी. एससी-एसटी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए इसकी जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ अनुज उरांव को सौंपी गयी है.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags
FIR

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >