शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज

शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज

गिद्दी. गिद्दी सी में चल रही पांच दिनी दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शिव मंदिर लाखोलातर रजरप्पा, एफसी टोकीसूद, टुडू इलेवन बसकुदरा व बीएम स्पोर्टिंग रातू की टीम पहुंची है. सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच शिव मंदिर लाखोलातर रजरप्पा बनाम एफसी टोकीसूद तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच टुडू इलेवन बसकुदरा बनाम बीएम स्पोर्टिंग रातू के बीच खेला जायेगा. इसके बाद फाइनल मैच खेला जायेगा. ग्रुप डी के खेल प्रारंभ होने के पूर्व शिबू सोरेन की जयंती मनायी गयी. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. रविवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच टोकीसूद बनाम एफसी लॉकडाउन के बीच खेला गया. टोकीसूद ने जीत हासिल की. प्रतियोगिता को सफल बनाने में आदिवासी यूथ क्लब सतकड़िया के संरक्षक राजेश टुडू, अध्यक्ष ललन बेसरा, सचिव बबलू मांझी, सुरेश मांझी, लालदेव मांझी, प्रेम बेसरा, शिवजी बेसरा, बहाराम सोरेन, रमेश बेसरा, सुरेश हांसदा, दिलीप सोरेन, कालीदास मांझी, आनंद टुडू, किशोर सोरेन, सूरज बेसरा, कृष्णा मरांडी, प्रेम टुडू, राकेश सोरेन, प्रमोद, मनीष, राजेश, संजीत, राहुल, अनिल, रोहित, संजय, रविकांत, नरेश लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >