पतरातू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग, मजदूरों में दहशत

पतरातू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग, मजदूरों में दहशत

गोलीबारी के बाद कुछ देर के लिए काम भी हुआ बाधित पतरातू. पतरातू रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण स्थल पर शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. अचानक हुई फायरिंग से वहां कार्यरत मजदूरों के बीच दहशत है. गोलीबारी के बाद कुछ देर के लिए काम भी बाधित हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी निर्माण स्थल के पास पहुंचे और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. गोली चलने की आवाज से मजदूर इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची व पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है. मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से विकास कार्यों पर असर पड़ता है. पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में पूछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए ऐसी किसी घटना से इंकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >