साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी बिजली

10 से 28 फरवरी तक रामगढ़ डीवीसी द्वारा क्षेत्र में विद्युत तार बदलने का कार्य किया जायेगा

कुजू. 10 से 28 फरवरी तक रामगढ़ डीवीसी द्वारा क्षेत्र में विद्युत तार बदलने का कार्य किया जायेगा. जिसके कारण पूर्वाह्न साढ़े आठ बजे से संध्या पांच बजे तक 33 केवीए से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. प्रभावित क्षेत्र कुजू, बलसगरा, तोपा,सोनडीहा, करमा, बड़गांव के सभी फीडर में बारी-बारी से लोड शेडिंग कर विद्युत आपूर्ति की जाएगी. उक्त आशय की जानकारी सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कुजू ने दी. 1976 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों मनायी स्वर्ण जयंती समारोह

गोला. गोला स्थित गुनगुन पैलेस में सोमवार को राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय गोला के 1976 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपदो महतो व संचालन उमाचरण साहू ने किया. इस दौरान वर्षों बाद बिछड़े सहपाठी गांव-शहर से पहुंचकर एक मंच पर जुटे व अपने स्कूली दिनों की स्मृतियां साझा की. इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया. इस अवसर पर 1976 बैच के वे शिक्षक और छात्र जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक ममता देवी, भूतपूर्व शिक्षक महेश्वर प्रसाद, सुरेश मिश्रा, दुःखहरण प्रसाद, नकूल प्रसाद बक्सी व बच्चन प्रजापति मुख्य रुप से मौजूद थे. सभी शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया. मौके पर शंभूनाथ प्रजापति, विनिता, शिखा देवी, अशोक कुमार प्रजापति, भोलाराम प्रजापति, सुनूल कुमार सिन्हा, भरत लाल, जगेश्वर महथा, नारायण महतो, सोमनाथ सरकार, निरंजन महतो, हरिभजन कश्यप, बिनंद महतो अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >