राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलायी

राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलायी

भदानीनगर. भदानीनगर ओपी, राजकीय उत्क्रमित उवि बीचा, फंडामेंटल साइंस स्कूल लादी, बाल विकास विद्यालय, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया. ओपी में प्रभारी संजय कुमार ने सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म, उपासना, राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलायी. मौके पर अनि सोमाय सोरेन, मनोज मुर्मू, सअनि संजय कुमार सिंह उपस्थित थे. महात्मा गांधी स्कूल में शिक्षिका उषा कुमारी ने शपथ दिलायी. फंडामेंटल स्कूल में निदेशक अमरनाथ कुशवाहा, बाल विकास में शशि कुशवाहा, बीचा स्कूल में प्रधानाध्यापक रोशन बेदिया ने शपथ दिलायी. मौके पर शांति कच्छप, समीर कुमार साहू, चंद्रमोहन महतो, कलदेवनाथ महतो, प्रधानाध्यापिका सोनल नारायण, गीता सिंह, प्रियंका सिंह, किरण सोनी, जितेंद्र सोनी, नेहा, दिव्या, अंजलि, सलोनी, नीलम, प्रधानाध्यापक कैलाश राम, रेखा कुमारी, वीणा कुमारी, अनामिका कुमारी, राजीव उरांव, आनंद बारला, मोगल राम, लालदेव मुंडा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.