::: पुलिस ने अभियुक्तों के घर में चिपकाया इश्तेहार

पुलिस ने अभियुक्तों के घर में चिपकाया इश्तेहार

गिद्दी. गिद्दी पुलिस ने रविवार को पांच फरार अभियुक्तों के घर में इश्तेहार चिपकाया है. गिद्दी थाना के अवर निरीक्षक रमेश हजाम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गिद्दी के लालबाबू यादव, कुणाल राजवंशी, रैलीगढ़ा के कुंदन महतो, हेसालौंग के विनोद प्रजापति व छोटेलाल प्रजापति के घर में इश्तेहार चिपकाया गया है. यह सभी गिद्दी थाना के विभिन्न मामलों के नामजद आरोपी है. पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्त काफी समय से फरार हैं. बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं. निर्धारित समय के अंदर सभी अभियुक्त न्यायालय के समक्ष पेश नहीं होते हैं, तो उन सभी के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. मौके पर गिद्दी थाना के चंदन उरांव सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >