अवैध कोयला से लदे दो हाइवा जब्त, मामला दर्ज

अवैध कोयला से लदे दो हाइवा जब्त, मामला दर्ज

गिद्दी. डीआइजी व हजारीबाग एसपी के निर्देश पर गिद्दी पुलिस ने सोमवार रात डाड़ी गांव में अवैध कोयला से लदे दो हाइवा को जब्त किया है. इस संबंध में गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें डब्बू सिंह, मो मुस्तफा, संजू साव, दीपक कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी थाना के लुरूंगा क्षेत्र से कोयला तस्कर दो हाइवा वाहन (जेएच02एएक्स-6305 व जेएच02एटी-3041) में अवैध कोयला लाद कर रामगढ़ जिले की स्पंज फैक्टरी ले जा रहे थे. पुलिस को देखते ही वाहन चालक भाग गये. दोनों हाइवा वाहनों में 40 टन से अधिक कोयला लदा हुआ था. रात में हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह गिद्दी थाना पहुंचे थे. इस पर उनकी विशेष नजर थी. इस छापामारी अभियान में बड़कागांव के एसडीपीओ कुलदीप कुमार तथा गिद्दी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >